Muzaffar Municipal

तहसील सदर से जांच करने के लिए नगर पालिका पहुंची टीम

भाजपा सभासद की शिकायत पर टीम ने नगर पालिका से विभिन्न बिन्दुओं से संबंधित मांगी पत्रावली तहसील सदर से जांच करने के लिए नगर पालिका पहुंची टीमतहसील

तहसील सदर से जांच करने के लिए नगर पालिका पहुंची टीम
X

भाजपा सभासद की शिकायत पर एसडीएम सदर अपनी टीम के साथ ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने नगर पालिका के अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं से संबंधित पत्रावली मांगी है।

शहर के वार्ड संख्या 25 के सभासद राजीव शर्मा ने सहारनपुर मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को पालिका से सम्बंधित नौ बिन्दुओं पर शिकायत की थी। राजीव शर्मा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपनी सेवा पुस्तिका अपने पास रखी हुई है। इसके अलावा बिना डीपीसी से की गई पदोन्नति की सक्षम स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की जाए। पालिकाध्यक्ष को फंसाने के लिए वित्तीय अनियमितताए की जा रही है। पूर्व में खरीदे गये स्टिल, वीडियो और बॉडी वॉर्न कैमरे गायब होने, शिकायत करने के बाद कर्मचारियों द्वारा मीटिंग कर कामबंद हड़ताल करने की साजिश रचने, राजवीर सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा उनके व सभासद मनोज वर्मा के नाम से की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कराये जाने, पूर्व ईओ हेमराज सिंह और एई निर्माण अखंड प्रताप द्वारा लेगेसी वेस्ट के निस्तारण में वित्तीय अनियमितता बरतने आदि बिन्दुओं पर शिकायत की है। इस मामले में एमडीएम प्रशासन ने उक्त बिन्दुओं पर जांच करने के लिए एसडीएम सदर और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए। एसडीएम सदर ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने नगर पालिका टीम को भेजकर विभिन्न बिन्दुओं से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Next Story
Share it