Muzaffar Municipal

पालिका की जमीन से कब्जा हटाने की मांग

मोहल्ला चौधरी सराय लालपुल रोड़ के तिलक ने डीएम और कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बरेली-मुथरा रोड़ पर नगर पालिका की खाली जमीन पर मोहल्ले के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

पालिका की जमीन से कब्जा हटाने की मांग
X

शहर के मोहल्ला चौधरी सराय लालपुल रोड़ निवासी तिलक ने मंगलवार को शिकायती पत्र डीएम कार्यालय और कोतवाली पुलिस को दिया है। जिसमें कहा कि पीड़ित व आसपास के लोगों के मकान के सामने बरेली-मुथरा रोड़ पर नगर पालिका की खाली जमीन पड़ी है। जिसमें पर मोहल्ला के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां लोगों ने अवैध कब्जा कर टाट, कट्टा, फट्टा और कांच, प्लास्टिक का कबाड़ा डाल रखा है। यहां से रास्ता निकलने को बंद हो गई है। जिसकी वजह से दिक्कत होती है वहीं गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर बना हुआ है। पीड़ितों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Next Story
Share it