Muzaffar Municipal

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं
X

शनिवार को तहसील परिसर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी।करीब चार घंट चले समाधान दिवस में 65 शिकायतें आई, जिसमें से 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में एसपी सिटी व एडीएम वित्त ने लोगों की समस्याए सुनकर निस्तारण किया। खतौली तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम उमेश मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया। डीएम व एसएसपी अभिषेक सिंह ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकतर शिकायतें जमीन संबंधी रही, कही पर चक रोड से कब्जा मुक्त कराने तो कहीं नाली पर अवैध रूप से कब्जा करने, इसके अलावा राशन कार्ड कांटे जाने आदि की शिकायतें आई। समाधान दिवस सुबह दस बजे से दो बजे तक चला, जिसमें 65 शिकायत आई, जिसमें से अधिकारियों ने 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने कई शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को फटकार भी लगाई। शहर के तहसील सदर में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने पीडितों की शिकायते सुनी। अधिकारियों के समक्ष 49 शिकायते पहुंची, जिनमे मात्र दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। वही जानसठ तहसील दिवस मे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादूर सिंह व एसपी देहात आदित्य बंसल ने लोगों की समस्याए सुनकर उनका निस्तारण कराया।

Next Story
Share it