Muzaffar Municipal

मुजफ्फरनगर के गिरधारी लाल स्कूल की 'ऊंची उड़ान':स्कूल ने 36वें वर्ष में किया प्रवेश, मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी में स्थित श्री गिरधारी लाल जैन मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के 36वें वर्ष में कदम रखते हुए एक भव्य कार्यक्रम 'रिपोर्ट कार्ड एंड अवार्ड सेरेमनी' का आयोजन किया, जिसे 'ऊंची उड़ान' नाम दिया गया।

मुजफ्फरनगर के गिरधारी लाल स्कूल की ऊंची उड़ान:स्कूल ने 36वें वर्ष में किया प्रवेश, मेधावियों को किया सम्मानित
X

मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी में स्थित श्री गिरधारी लाल जैन मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के 36वें वर्ष में कदम रखते हुए एक भव्य कार्यक्रम 'रिपोर्ट कार्ड एंड अवार्ड सेरेमनी' का आयोजन किया, जिसे 'ऊंची उड़ान' नाम दिया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनकी विविध प्रतिभाओं को सम्मानित करना था। यह आयोजन शैक्षिक उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का एक मंच भी बना।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र 'अतिथि देवो भवः' के साथ हुई। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अलका जैन और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर गंधर गौतम जैन ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल अलका जैन और गंधर गौतम जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, जो इस संस्थान की मजबूत नींव और मूल्यों का प्रतीक है।

Next Story
Share it