बाणगंगा में नियमित पानी के लिए संतों ने निकाला जुलूस
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ स्थित बाणगंगा क्षेत्र सहित दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र है। नियमित और पर्याप्त पानी के लिए क्षेत्र के साधु संतों ने जुलूस निकाला। पानी के घटते स्तर पर भी नाराजगी जताई।

श्री गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में महामंडलेश्वर गोपालदास जी महाराज, भरतदास जी महाराज, पत्थरपुरी महाराज, स्वामी राजेंद्रदास महाराज, आदित्य महाराज, शंकर गिरि महाराज, गंगादास, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री और प्रबंधक देवेंद्र आर्य समेत अन्य लोगों ने तीर्थ के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला। गंगा में जलस्तर बढ़ाने की मांग रखी। गंगा के घटते जल स्तर को लेकर नगरी के साधु-संतों, दुकानदारों, पुजारियों एवं श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
Next Story

