भवाली में दुर्गा माँ ने भक्तों को दिए दर्शन
भवाली में पौराणिक देवी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में माता की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भोग लगाया गया। महिलाओं ने भजन संध्या और झोड़ास नृत्य किया।

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में गुरुवार को दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा कर भोग लगाया गया। मन्दिर पुजारी इंद्र कपिल ने बताया कि दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या की गई। शाम को आकर्ष घुनुची आरती हुई। महिलाओं द्वारा पारंपरिक परिधान में झोड़ास नृत्य किया गया। शुक्रवार डांडिया नृत्य के बाद कन्या पूजन होगा। शनिवार को दशहरे के अवसर पर माँ की झांकी को नगर भृमण कराया जाएगा। देर शाम खैरना स्थित कोसी नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
Next Story

