Muzaffar Municipal

जिंदगी का पहाड़ा, रोज पड़ रहे अव्यवस्थाओं के थप्पड़

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में पहाड़ा नहीं सुनाने पर छात्र के गाल पर पड़े सहपाठियों के थप्पड़ देशभर में गूंजे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। छात्र की पढ़ाई शुरू हुई, लेकिन सिस्टम की लापरवाही से छात्र और उसका परिवार परेशान हैं। छात्र कक्षा तीन को उत्तीर्ण कर चौथी कक्षा में आ गया है, लेकिन प्रगति रिपोर्ट के साथ चार महीने से शुल्क जमा नहीं किया गया। शुल्क जमा करा रहे एनजीओ ने प्रगति रिपोर्ट नहीं मिलने का हवाला दिया है।

जिंदगी का पहाड़ा, रोज पड़ रहे अव्यवस्थाओं के थप्पड़
X

छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि 21 मार्च को परीक्षा परिणाम दिया गया। वह खुद बेटे के साथ रिजल्ट लेने गए थे। शिक्षक ने फीस जमा कराने की अंतिम तिथि के बारे में भी बताया। इसके बाद वह कई बार बीएसए कार्यालय जा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के व्यस्त होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। अगली कक्षा में प्रवेश को लेकर मन परेशान है।


विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट नहीं मिली : एनजीओ : सईद मुर्तजा मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव सलमान सईद का कहना है कि कई महीने से न तो विद्यालय और न ही बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट भेजी। छात्र के प्रवेश के दौरान ही ट्रस्ट के इस नियम से विद्यालय और विभाग को पहले ही अवगत करा दिया था। ट्रस्ट पूर्व विधायक सईद मुर्तजा के नाम पर संचालित है। उनके बेटे सईदुज्जमां पूर्व मंत्री रहे हैं।


Next Story
Share it