Muzaffar Municipal

ऑडियोटोरियम के लिए सौंपा ज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से बना ऑडिटोरियम तीन साल से तैयार है, लेकिन कोई सांस्कृतिक या साहित्यिक कार्यक्रम नहीं हुआ।

ऑडियोटोरियम के लिए सौंपा ज्ञापन
X

सांस्कृतिक साहित्यिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से एक ऑडिटोरियम बनाया गया था, जो पिछले तीन वर्ष से बनकर तैयार है। मगर अब तक कोई भी सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक कार्यक्रम नहीं होता है। इसको लेकर आमिर सुल्तानी ने बदायूं सांसद आदित्य यादव को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि ऑडिटोरियम में कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ जबकि राजनीतिक कार्यक्रम कई बार हो चुके हैं सरकार की मंशा है की सांस्कृतिक साहित्यिक और सामाजिक धरोहर को बढ़ावा दिया जाए लेकिन ऐसे में ऑडिटोरियम का न मिलना सरकार की मंशा से विरुद्ध मान रहे हैं।

Next Story
Share it