Muzaffar Municipal

पुन: प्रेषित: 7.80 करोड़ से मुजफ्फरनगर शहर के प्रवेश द्वार पर बनेंगे सिटी गेट-वे

पुन: प्रेषित: 7.80 करोड़ से मुजफ्फरनगर शहर के प्रवेश द्वार पर बनेंगे सिटी गेट-वे

पुन: प्रेषित: 7.80 करोड़ से मुजफ्फरनगर शहर के प्रवेश द्वार पर बनेंगे सिटी गेट-वे
X

नगर पालिका ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत शहर में बड़े विकास कार्य कराने क लिए खाका तैयार किया है। जिसमें शासन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जिसमें शहर के चार प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव विशेष रखा गया है। शहर में करीब 7.80 करोड़ की धनराशि से चार सिटी गेट-वे बनाए जाएंगे। यह प्रस्ताव चेयरपर्सन के द्वारा तैयार करवाया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका शहर की चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार बनाएगी। यह प्रवेश द्वार काफी सुन्दर और आकर्षित होगे। नगर पालिका के द्वारा मेरठ रोड वहलना चौक पर करीब 2 करोड़ 5 लाख की धनराशि से सिटी गेट-वे बनाया जाएगा। वहीं भोपा रोड प्रवेश द्वार पर करीब 1 करोड 85 लाख की धनराशि से सिटी गेट-वे का निर्माण कराया जाएगा। जानसठ रोड पर भी करीब 1 करोड़ 85 लाख की धनराशि से सिटी गेट-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा रूडकी रोड रामपुर तिराहा पर करीब 2 करोड़ 5 लाख की धनराशि से सिटी गेट-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा कूकडा में स्थित पालिका की भूमि पर करीब एक करोड़ की धनराशि से बाल शव गृह का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित भूमि पर करीब 1 करोड़ 82 लाख की धनराशि से पुस्तकालय एवं डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाएगा। वहीं मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग में एक करोड की धनाराशि से नर्सरी का निर्माण कराया जाएगा।

Next Story
Share it