मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की उठी मांग, शिवपाल यादव ने कैसे BJP को घेर लिया?
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नाम परिवर्तन का मुद्दा गरमाया है. बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर आर्थिक प्रगति का प्रतीक रहा है और इसलिए इसका नाम लक्ष्मीनगर होना चाहिए.
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद में मंगलवार को भाजपा के मोहित बेनीवाल ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान के लिए जरूरी है कि हमारी भूमि व नगरों का नाम भी उसी के अनुरूप हो। ऐसे में महाभारत काल से जुड़े इस जिले का नाम बदला जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का प्रश्न नहीं है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव, सभ्यता के पुनर्जागरण व ऐतिहासिक सत्य की पुनर्स्थपना का संकल्प है। मुजफ्फरनगर कोई साधारण भूमि नहीं है, महाभारत काल से जुड़े हुए इसी जनपद के शुक्रताल में राजा परीक्षित ने ऋषि शुकदेव से भागवत पुराण का ज्ञान प्राप्त किया था।
Next Story




