Muzaffar Municipal

यूपी पुलिस में सिलेक्ट हुए युवाओं का सम्मान

भास्कर से साझा किए युवाओं ने अपने अनुभव, सीएम योगी को बोला- 'थैंक्यू सर'

यूपी पुलिस में सिलेक्ट हुए युवाओं का सम्मान
X

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक सोरम गांव के 20 युवाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने के लिए रविवार को सम्मानित किया गया। गांव की ऐतिहासिक चौपाल पर आयोजित इस विशेष समारोह में समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत द्वारा युवाओं को सम्मानित किया गया। इन 20 युवाओं में तीन लड़कियां भी शामिल है, जिन्होंने अपनी मेहनत से गांव का नाम रोशन किया।

शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

ये सम्मान समारोह शहीद दिवस के मौके पर आयोजित किया गया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। सोरम गांव की ऐतिहासिक चौपाल पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर इन युवाओं का स्वागत किया। हरेंद्र मलिक और नरेश टिकैत ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने गांव में गर्व और उत्साह का माहौल पैदा किया।

Next Story
Share it