Muzaffar Municipal

मुज़फ़्फ़रनगर में बजरंग दल को बड़ा झटका:

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर में बजरंग दल को बड़ा झटका:
X

मुजफ्फरनगर। बजरंग दल में पिछले चार वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे सुमित बजरंगी ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी बजरंग दल को अलविदा कह दिया। सुमित बजरंगी ने जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन में अनुशासनहीनता और समूहबाजी का मुद्दा उठाया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर संगठन के भीतर चल रही उथल-पुथल को उजागर कर दिया है।

प्रयासों को किया गया नजरअंदाज

सुमित बजरंगी ने बताया कि उन्होंने पिछले चार सालों में शुक्रताल, भोपा, चरथावल और अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठित करने का काम किया। उनके नेतृत्व में इन क्षेत्रों में सैकड़ों कार्यकर्ता तैयार किए गए थे, जो संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे थे। हालांकि, उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष ने उनके प्रयासों को नजरअंदाज किया और संगठन के भीतर ग्रुपबाजी को बढ़ावा दिया, जिससे अनुशासनहीनता फैली।

Next Story
Share it