मुजफ्फरनगर में युवक ने दुकान में की चोरी
मोबाइल चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में जहां एक चोर ने दिनदहाड़े एक दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक दुकान पर आता है। बड़ी चालाकी से मोबाइल पर हाथ साफ करता है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोर ने यह वारदात एक बार में नहीं, बल्कि कई बार कोशिश करने के बाद अंजाम दी।
बच्चों की मौजूदगी में दिया घटना को अंजाम
घटना के दौरान दुकान में बच्चे भी मौजूद थे। लेकिन चोर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसने बिना किसी डर के अपनी योजना को अंजाम दिया और मोबाइल चुराकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में हैरत बनी हुई है।
Next Story

