Muzaffar Municipal

मुजफ्फरनगर : अभद्रता के विरोध में पीएनबी कर्मचारियों का धरना

मुजफ्फरनगर में पीएनबी के जोनल मैनेजर द्वारा चीफ मैनेजर के साथ अभद्रता और बंधक बनाए जाने पर कर्मचारियों ने धरना दिया। सभी शाखाओं के अधिकारियों ने विरोध किया I

मुजफ्फरनगर : अभद्रता के विरोध में पीएनबी कर्मचारियों का धरना
X

पीएनबी के जोनल मैनेजर द्वारा मुजफ्फरनगर के चीफ मैनेजर से अभद्रता व गाली गलौज किए जाने और बंधक बनाए जाने पर मुजफ्फरनगर के पीएनबी कर्मचारी व अधिकारियों ने सर्कुलर रोड स्थित बैंक कार्यालय पर धरना दिया। इस धरने पर मुजफ्फरनगर के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारियों ने चीफ मैनेजर से की गई। अभद्रता पर विरोध जताया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जब तक जनरल मैनेजर अपनी गलती नहीं मानते तब तक धरना जारी रहेगा। बैंक कर्मचारियों के धरने से शहर की 85 शाखाएं कार्य से प्रभावित हुई हैं जिस कारण शहर के लाखों लोगों का ट्रांजैक्शन भी रुका हुआ है।

Next Story
Share it