Muzaffar Municipal

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा, दो प्रस्ताव निरस्त

X

नगर पालिका के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कुछ प्रस्ताव को लेकर सभासदों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। कुछ सभासदों के बीच झड़प भी हुई। वहीं एक सभासद ने तो सदन में गाली तक दे डाली। हंगामें के बीच दो प्रस्ताव निरस्त हो गए। इसके अलावा गत कार्यवाही की पुष्टि में ईओ की गाड़ी को लेकर पास हुआ प्रस्ताव को भी निरस्त करने की मांग की गई। ईओ की गाडी को लेकर करीब 45 सभासदों ने कडा विरोध करते हुए पालिकाध्यक्ष को पत्र दिया। सभासदों के एतराज पर मुख्यमंत्री नगर सजृन योजना का प्रस्ताव भी रूक गया। वहीं मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्ताव का विरोध करते हुए संशोधन करने के लिए कहा गया।

सोमवार को पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले सांसद हरेन्द्र मलिक भी सदन के बीच पहुंचे। सांसद हरेन्द्र मलिक सदन के बीच अपनी बात रखकर वहां से चले गए। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से बोर्ड बैठक की कार्रवाई को शुरू किया। ईओ प्रज्ञा सिंह के द्वारा एजेंडा पढा गया। गत कार्यवाही की पुष्टि में ही सभासदों ने अडंगा अड़ा दिया। चेयरपर्सन के समक्ष एक पत्र सौंपा गया, जिसमें दावा किया गया कि गत कार्यवाही की पुष्टि में प्रस्ताव संख्या 270 जिसमें ईओ को गाड़ी देने का प्रावधान किया गया है, उस पर करीब 45 सभासदों का विरोध दर्ज किया जाये। इसको लेकर भाजपा के ही सभासन आमने सामने आ गये। राजीव शर्मा और मनोज वर्मा के इस पत्र के विरोध में योगेश मित्तल और शिवम ने आपत्ति दर्ज कराई। प्रस्ताव संख्या 378 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 7.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण और पथ प्रकाश के कार्य रखे गये थे। इसमें पथ प्रकाश के लिए होने वाले कार्यों की सूची में सीमा विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या 21 और वार्ड 52 को शामिल नहीं करने पर सभासद रजत धीमान ने कड़ा एतराज जताते हुए इसे निरस्त कर दिया गया। संशोधन के साथ अगली बोर्ड बैठक में रखने के लिए कहा गया। प्रस्ताव संख्या 392 का भी विरोध हुआ और इस प्रस्ताव को भी निरस्त कर दिया गया। प्रस्ताव संख्या 401 के अन्तर्गत लाई गई मुख्यमंत्री नगरोदय योजना की कार्ययोजना पर भी बोर्ड ने अनेक प्रकार की असहमति व्यक्त की। सभासदों ने इस बार पर ऐतराज जताया और संशोसन करने के लिए कहा गया।

Next Story
Share it